5 BEST USEFUL ANDROID APP FOR YOU
वर्तमान समय ऐप का समय है। प्रतिदिन एक से बढ़कर एक ऐप हमारी जिंदगी को आसान, ज्ञानवान व सुरक्षित बनाने सामने आ रहे हैं, लेकिन इन ढ़ेरो ऐप में से काम की ऐप निकलना बड़ी टेढ़ी खीर है। आज आपके लिए ऐसे ही कुछ उपयोगी ऐप की जानकारी प्रस्तुत है। निश्चित रूप से यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
-- प्रैक्टो (Practo - Your Health app)
इस ऐप की मदद से आप अपने एरिया में अपनी बीमारी के लिए बेस्ट डॉक्टर की सूची देख सकते हैं। इस ऐप की एक और खास बात है कि आप अपने फोन से ही डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
-- वर्ल्ड एटलस (World Atlas)
यह ऐप मैप देखने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। यहाँ पर 200 से अधिक देशों के बारे में ढ़ेर सारी जानकारी, ओलम्पिक्स, डेमोग्राफी, ज्योग्राफी, फ्लैग्स तथा क्विज उपलब्ध है।
-- ड्यूलिंगो (Duolingo)
इस ऐप से आप मुफ्त में बहुत सारी भाषाएं सीख सकते हैं जैसे फ्रेंच, जर्मन, पुर्तगाली, स्पेनिश, इटालियन आदि।
-- पॉवर कैम (Power Cam)
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जबरदस्त ऐप है। इसमें दिए गये इफ़ेक्टस की मदद से आप फोटोज को अत्यंत आकर्षक बना सकते हैं।
-- सर्किल ऑफ़ 6 (Circle of 6)
महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह बहुत ही उपयोगी ऐप है। इसकी सहायता से आपातकाल में फंसी महिला अपने सर्किल के लोगों को आसानी से सूचित कर सकती है। यहाँ पर महिला हेल्पलाइन व इमरजेंसी नंबर भी उपलब्ध है।

Post a Comment