21 साल की उम्र में मिलेगा जमा राशि का लाभ
भारत सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के तहत सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है। जिसमें कोई भी व्यक्ति बेटी के जन्म लेने पर उसके नाम पर पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकता है। चौदह साल तक राशि जमा करने के बाद 21 वें साल पूरी राशि को ब्याज सहित निकाल सकते हैं। इसके लिए उसे प्रतिमाह न्यूनतम 1 हजार रुपए बेटी के खाते में जमा करना होगा। यह प्रक्रिया उसे 14 साल तक अपनानी होगी। जिसके बाद 15वें साल से 21 साल तक खाते में कोई भी राशि जमा नहीं करना पड़ेगा। 21 साल पूरे होते ही खाता मैच्योर हो जाएगा और खाते में जमा कुल राशि पर 9.1 प्रतिशत सालाना दर से 21 साल का ब्याज सरकार देगी।
Post a Comment