गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य खराब होने का खतरा रहता है।
आइये जानें इस मौसम से बेअसर रहने के उपाय -- जब भी घर से बाहर निकलें ठंडा पानी जरुर पिएं।
-- प्याज जेब में रखकर बाहर जाने से लू लगने की आशंका नहीं रहती।
-- जब लू चल रही हो तो बिना कुछ खाए पिए बाहर न जायें।-- धूप में निकलें तो सर व चेहरे को अच्छी तरह ढककर ही निकलें।
-- लू लगने पर रोगी को कैरी का पना अवश्य दें, यह अत्यंत लाभदायक होता है।
-- धूप से आने के बाद थोड़ी देर आराम करके ही ठंडा पानी या शीतल पेय का सेवन करें।
-- ठंडी जगह से सीधे तेज धूप में या तेज धूप से सीधे ठंडी जगह में जाने से बचें।
-- इस सीजन में खाने पीने में विशेष सावधानी बरतें। तला-भुना, गरिष्ठ, मसालेदार, बहुत गर्म, अधिक चाय-कॉफ़ी, शराब के सेवन से बचें।
--गर्मी के दिनों में हल्का व सुपाच्य आहार लें।
-- दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास का जरूर पिएं।
-- तेज धूप आंखों पर बुरा असर डाल सकती है, इसलिए सनग्लास या गहरे रंग के चश्में का प्रयोग करें।-- प्रात: भ्रमण अवश्य करें।
-- गर्मी के दिनों में सूती के कपड़े पहनना काफी आरामदायक रहता है, क्योंकि ये पसीने को जल्दी सोख लेते हैं।-- यथासम्भव दोनों वक्त स्नान करें।
-- ताजे फल व हरी सब्जियों जैसे तुरई, गिलकी, चौलाई, पालक, ककड़ी, खीरा, पुदीना, नींबू, तरबूज, खरबूज, पका मीठा आम, बेल, नारियल पानी आदि का सेवन जरुर करें।

Post a Comment