महान शायरों की प्रेम शायरी
वेलेंटाइन डे विशेष : प्रेम पर हृदयस्पर्शी शेर-ओ-शायरी
प्रेम पर दिल छू लेने वाला लेख/कविता
Prem pr Heart Touching Lekh/Hindi Kavita
हिन्दी कविता - प्रेम
Hindi Kavita - Prem
Heart Touching article on LOVE
प्रेम गीत
LOVE Poems
Heart Touching LOVE STORY in Hindi
हिन्दी की प्रेम कहानियां
Heart Touching Love Shayari's
Best Collection Of LOVE Sher O Shayri
प्रेम, प्यार, मुहब्बत पर बेहतरीन शायरी संग्रह
Valentine Day 2018 - Best ROMANTIC LOVE HINDI SHAYARI
आपके वेलेंटाइन के लिए प्यार भरे चुनिंदा हिन्दी शायरी
Happy Valentine Day Best Wishes Shayari, SMS, Images, Quotes, Songs, Poems, Wallpapers
हैप्पी वेलेंटाइन डे शुभकामना संदेश हिंदी शायरी मैसेज फोटो अनमोल वचन गीत कविता वॉलपेपर
जीवन में जब प्रेम दस्तक देता है तो एक जादुई छुअन, एक आंतरिक आनंद की अनुभूति से समूचा अस्तित्व सराबोर हो उठता है। प्रेममयी हृदय की धड़कनों का हर स्पंदन एक पूरी सृष्टी रचता है, अनुभूतियों की, भावनाओं की, ख्वाबों की, ख्यालों की, विरह की, मिलन की...। प्रेम मन के मौसम पर सुर्ख मेंहदी सी एक नाजुक अमिट अनुभूति रचा जाती है। प्रेम का विस्तार अनंत है...। सबके लिए इसकी अपनी-अपनी परिभाषाएं व अभिव्यक्तियां है।
आइए, इन्हीं अभिव्यक्तियों को महान शायरों की नजर से अंतर्मन में उतारने का प्रयास करते हैं। ये अल्फ़ाज प्रेम की अमिट अनमोल धरोहर हैं। आशा करता हूं ये चुनिंदा पुष्प आपके हृदय की गहराइयों में उतरकर आपको प्रेम के मधुर अहसास व यादों की खुशबू से महका जाएगा।
तुम मुझे भूल भी जाओ तो यह हक है तुमको
मेरी बात और है मैंने तो मुहब्बत की है
-- साहिर लुधियानवी
मेरी बात और है मैंने तो मुहब्बत की है
-- साहिर लुधियानवी
मिट चले मेरी उमीदों की तरह हर्फ़ मगर
आज तक तेरे ख़तों से तिरी खुशबू न गई
आज तक तेरे ख़तों से तिरी खुशबू न गई
-- अख्तर शीरानी
पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है
जाने न जाने गुल ही न जाने, बाग़ तो सारा जाने है
-- मीर तकी 'मीर'
जाने न जाने गुल ही न जाने, बाग़ तो सारा जाने है
-- मीर तकी 'मीर'
अब के बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें
जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें
-- अहमद फ़राज़
जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें
-- अहमद फ़राज़
इश्क़ पर ज़ोर नहीं, है ये वो आतिश ग़ालिब
कि लगाए न लगे और बुझाए न बने
-- मिर्ज़ा ग़ालिब
तुम पास नहीं हो तो अजब हाल है दिल का
यूं जैसे मैं कुछ रख के कहीं भूल गई हूं
-- अदा जाफ़री
यूं जैसे मैं कुछ रख के कहीं भूल गई हूं
-- अदा जाफ़री
तुम से छूट कर भी तुम्हें भलना आसान न था
तुम को ही याद किया तुम को भूलाने के लिए
-- निदा फ़ाजली
तुम को ही याद किया तुम को भूलाने के लिए
-- निदा फ़ाजली
आवाज दी है तुमने के धड़का है दिल मेरा,
कुछ खास फर्क तो नहीं दोनों सदाओं में।
-- क़तील शिफ़ाई
हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम,
वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता।
-- अकबर इलाहाबादी
वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता।
-- अकबर इलाहाबादी
मैंने तो यूं ही राख में फेरी थी उंगलियां
देखा जो गौर से तेरी तस्वीर बन गई
-- सलीम बेताब
जिसको तुम भूल गये, याद करे कौन उसको
जिसको तुम याद हो, वो और किसे याद करे
-- जोश मलीहाबादी
जिसको तुम याद हो, वो और किसे याद करे
-- जोश मलीहाबादी
हर आन में हर बात में हर ढ़ंग में पहचान
आशिक है तो दिलबर को को हर-इक रंग में पहचान
-- नजीर अकबराबादी
आशिक है तो दिलबर को को हर-इक रंग में पहचान
-- नजीर अकबराबादी
हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझते हैं
उम्र बीत जाती है दिल को दिल बनाने में
-- बशीर बद्र
मुहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का,
उसी को देखकर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले।
-- मिर्जा ग़ालिब
उसी को देखकर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले।
-- मिर्जा ग़ालिब
मुझे सहल हो गईं मंजिले
वो हवा के रुख़ भी बदल गए,
वो हवा के रुख़ भी बदल गए,
तेरा हाथ, हाथ में आ गया कि
चिराग़ राह में जल गए।
-- मजरुह सुल्तानपुरी
मोहब्बत एक खुशबू है हमेशा साथ रहती है
कोई इंसान तन्हाई में भी कभी तन्हां नहीं रहता
- - बशीर बद्र
कोई इंसान तन्हाई में भी कभी तन्हां नहीं रहता
- - बशीर बद्र
जिसकी दूरी में ये लज्जत है कि बेताब है दिल,
आ गये वो जो कहीं पास तो फिर क्या होगा।
-- शायर लखनवी
आ गये वो जो कहीं पास तो फिर क्या होगा।
-- शायर लखनवी


















Post a Comment