How to use Bold, Italic and Strikethrough text in Whatsapp Message
व्हाट्सएप पर शब्दों को बनाएं आकर्षक, लिखें बोल्ड व इटैलिक
क्या आप Whatsapp पर अपने लिखे शब्दों को आकर्षक बनाकर या किसी महत्वपूर्ण वाक्य को Highlight करके भेजना चाहते हैं। व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं के लिए व्हाट्सएप में बहुत उपयोगी Features ऐड किया गया है, इसकी सहायता से आप शब्दों को बोल्ड, इटैलिक या स्ट्राइकथ्रू कर भेज सकते हैं। यह बहुत ही आसान है।
जानिए इस ट्रिक के बारे में -
ऐसे बनाएं टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक या स्ट्राइकथ्रू
-- बोल्ड Bold - जिस शब्द या वाक्य को बोल्ड करना चाहते हैं उसके शुरू और अंत में स्टार * लगाएं। उदाहरण के लिए यदि आप Welcome को बोल्ड करना चाहते हैं तो *Welcome* लिखें। Welcome बोल्ड दिखाई पड़ेगा।
-- इटैलिक Italic - जिस शब्द या वाक्य को इटैलिक करना चाहते हैं उसके शुरू और अंत में अंडरस्कोर _ लगाएं। उदाहरण के लिए यदि आप SafaltaSutra को इटैलिक करना चाहते हैं तो _SafaltaSutra_ लिखें. SafaltaSutra इटैलिक दिखाई पड़ेगा।
-- बोल्ड इटैलिक - जिस शब्द या वाक्य को बोल्ड इटैलिक का कॉम्बिनेशन बनाना चाहते हैं उसके शुरू और अंत में *_ लगाएं।
इसके लिए Whatsapp का v2.12.535 या इससे हायर वर्शन आवश्यक है।
इसके लिए Whatsapp का v2.12.535 या इससे हायर वर्शन आवश्यक है।
-- ध्यान रहे - जब चिन्हों (*,_,~) का प्रयोग कर रहे हों तो इन चिन्ह और शब्दों के बीच स्पेस न छोड़ें, अन्यथा परिवर्तन नजर नहीं आएगा।

Post a Comment