इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग व बैंकिंग का चलन जोरों पर है। ऐसे में ऑनलाइन ठगी को लेकर ग्राहकों को सतर्क रहने की अत्यंत आवश्यकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग एवं बैंकिंग में बरते सावधानी -
-- नियमित रूप से बदलते रहें पासवर्ड - नेट बैंकिंग उपयोगकर्ता को नियम से अपना पासवर्ड बदलते रहना चाहिए। साथ ही अपना लॉग इन आईडी व पासवर्ड किसी से शेयर नहीं करना चाहिए।
-- लाटरी या मुफ्त उपहार के जाल में न फंसे - आए दिन मोबाइल पर मैसेज या ईमेल के माध्यम से इस तरह के ललचाने वाले मैसेज भेजे जाते हैं कि आपने इतने लाख या करोड़ जीत लिए हैं। इस तरह के संदेशों से आकर्षित न हों और न ही किसी प्रकार की फीस या सीमा शुल्क कहीं जमा करवाएं क्योंकि ये सब पूरी तरह फ्राड होते हैं।
-- स्पेम मेल खोलने से बचें - अनजान ईमेल को कभी भी न खोलें क्योंकि यह आपकी गोपनीय जानकारी हासिल कर सकता है। या फिर वायरस भेजकर आपके सिस्टम को खराब कर सकता है। कुछ ईमेल में आपसे खाता की जानकारी और पासवर्ड मांगे जाते हैं, इसे लेकर जागरूक रहें।
-- सुरक्षित ब्राउज़िंग करें - ऑनलाइन लेनदेन में ब्राउज़र में सुरक्षित आइकॉन देखें, जैसे एचटीटीपीएस, यहां एस का मतलब सेफ है। यदि अपने खाते से कोई भी संदिग्ध लेनदेन पता चले तो तत्काल अपने बैंक से संपर्क साधें।
-- साइबर कैफे में रखें विशेष सावधानी - कभी भी साइबर कैफे या किसी बाहरी कम्प्यूटर से अपने इंटरनेट बैंकिंग खाते को संचालित करने से बचना चाहिए। यदि कभी करना भी पड़े तो काम हो जाने के बाद लॉगआउट अवश्य करें तथा कम्प्यूटर की कैश मेमोरी खाली कर दें।
-- एंटी वायरस का इस्तेमाल करें - ऑनलाइन शॉपिंग एवं नेट बैंकिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले अपने सिस्टम जैसे लेपटॉप, मोबाइल, टेबलेट में एंटी वायरस इंस्टाल करें और इसे नियमित रूप से अपडेट करते रहें। इससे डाटा भी सुरक्षित रहेगा।

Post a Comment