बारिश पर चुनिंदा हृदयस्पर्शी शेरो-शायरी
Best Collection of Heart Touching Shayari in Hindi
शेरो-शायरी का अंदाज सचमुच निराला है। यह अंतरमन की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। शेरो-शायरी के माध्यम से शायर गागर में सागर भर देता है। मैंने आपके लिए लोकप्रिय शायरों की हजारों शेरों में से बारिश पर कुछ चुनिंदा हृदयस्पर्शी शेरों को संग्रहित किया है। ये सभी ऐसे पुष्प हैं जो निश्चित रुप से आपके मन की बगिया को महका जाएंगी। -- धन्यवाद

याद आई वो पहली बारिश
जब तुझे एक नज़र देखा था
➤ नासिर काज़मी
मैं कि कागज की एक कश्ती हूँ
पहली बारिश ही आखिरी है मुझे
➤ तहज़ीब हाफी
'कैफ़' परदेस में मत याद करोअपना मकाँ
अब के बारिश ने उसे तोड़ गिराया होगा
➤ कैफ़ भोपाली
दूर तक छाए थे बादल और कहीं साया न था
इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था
➤ क़तील शिफ़ाई
किसने भीगी हुई जुल्फों से ये झटका पानी
झूम के आई घटा टूट के बरसा पानी
➤ आरजू लखनवी
झूम के आई घटा टूट के बरसा पानी
➤ आरजू लखनवी
दिल में है लगी आग तो आँखों में है आंसू
बरसात से जलता हुआ घर देख रहा हूँ
➤ सुखनवर हुसैन
बरसात से जलता हुआ घर देख रहा हूँ
➤ सुखनवर हुसैन
घनघोर घटाएं हैं आसार है बारिश के
निकलो न अभी घर से कागज का बदन लेकर
➤ मोहसिन अली सुहैल
निकलो न अभी घर से कागज का बदन लेकर
➤ मोहसिन अली सुहैल
मैं चुप कराता हूँ हर शब उमडती बारिश को
मगर ये रोज़ गई बात छेड़ देती है
➤ गुलज़ार
भीगी मिट्टी की महक प्यास बढ़ा देती है
दर्द बरसात की बूँदों में बसा करता है
➤ मरग़ूब अली
टूट पड़ती थीं घटाएँ जिन की आँखें देख कर
वो भरी बरसात में तरसे हैं पानी के लिए
➤ सज्जाद बाक़र रिज़वी
➡प्रस्तुति : उमेश कुमार
➽ दोस्तों 'सफलता सूत्र ' के हमारे यूट्यूब चैनेल 'सफलता सूत्र ' पर उक्त शेर ओ शायरी संबंधित हृदयस्पर्शी विडियो अवश्य देखें :-

Post a Comment