विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : विध्वंश के मुहाने पर दुनिया
कुछ जरूरी कदम पर्यावरण के लिए
वर्तमान में धरती की सबसे ज्वलंत समस्या है ग्लोबल वार्मिंग।
धरती की गर्मी बढ़ने से जलवायु बदल रही है। मौसम की अनिश्चितता, भीषण जल संकट एवं गंभीर बीमारियों
के रूप में नतीजा सामने हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए अब हमारे जागने का समय है। सिर्फ जागने का ही नहीं,
कुछ करने का भी। पर्यावरण संरक्षण का रास्ता किसी और से नहीं खुद हमसे शुरू होता है। आइए धरती मां की
पीड़ा को अपने अंतस में महसूस करें और जो जितने हिस्से में इसका उपभोग करता है, कम से कम उसी अनुपात
में इसके इलाज में अपना अमूल्य सहयोग दें।

जानें धरती को नुकसान से बचाने के उन छोटे प्रयासों को जो हम आज से शुरू कर सकते हैं।
अधिक से अधिक पेड़ लगाएं -
एक पेड़ प्रतिदिन 5 इंसानों के सांस लेने जितनी ऑक्सीजन पैदा करता है एवं एक इंसान द्वारा जिंदगी भर
फैलाए गए प्रदूषण को खत्म करने के लिए 300 पेड़ों की आवश्यकता होती है। भावी पीढ़ी को हरा-भरा, प्रदूषण
मुक्त भविष्य मिल सके इसके लिए हम सभी यह संकल्प लें कि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर
पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करेंगे।

बिजली की बचत करें -
जब जरूरत हो तभी बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करें अन्यथा बंद करके रखें। CFL, LED बल्बों व
संबंधित उत्पादों को प्राथमिकता दें। फ्रिज की कूलिंग कम करके रखें। एयर कंडिशन का फिल्टर साफ करवाते
रहें। सौर ऊर्जा से संचालित उपकरणों का प्रयोग करें।

कागज की बर्बादी रोकें -
कागज बनाने के लिए सालाना लाखों पेड़ काट दिए जाते हैं। कागज की फिजूल बर्बादी न करें। कागज की
रीसाइक्लिंग में सहयोग दें।
रीसाइक्लिंग में सहयोग दें।
जल बचाएं - जीवन बचाएं -
1950 से अब तक पूरी दुनिया में धरती से 50 प्रतिशत पेयजल का उपयोग हम कर चुके हैं। आज हम सभी पानी
की कीमत समझ चुके हैं। नहाते, ब्रश करते, बर्तन, कपड़े व वाहन आदि धोते समय नल को चलते रहने न दें।
जरूरत मुताबिक ही नल को खोलें। घरेलू उपयोग के बाद जो भी पानी बच जाए उसे फेंकने के बजाय पौधों में
डाल दें। खेतों में पानी बचाने के लिए टपक सिंचाई या स्पिंकलर का इस्तेमाल करें। वर्षा जल संचय के लिए रैन
हार्वेस्टिंग सिस्टम अवश्य बनवाएं।

प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें -
प्लास्टिक की थैलियों, डिस्पोजल, डिब्बाबंद पदार्थों आदि का उपयोग कम करें, ताकि उनसे प्लास्टिक प्रदूषण
न फैले, या उन्हें एकत्र कर रिसायकल के लिए संबंधित जगह पहुँचाने में मदद जरुर करें।

पर्यावरण प्रदूषण रोकने में अमूल्य सहयोग दें -
अपने दैनिक गतिविधियों में हम ऐसे ढ़ेर सारे उपाय कर सकते हैं जो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका
निभा सकता है, जैसे - जरूरत हो तभी वाहनों का प्रयोग करें, आस पास जाने के लिए पैदल जाएं या साइकिल
का इस्तेमाल करें। कीटनाशक व रासायनिक खाद का प्रयोग कम करें। वेज फूड को प्राथमिकता दें।

-- उमेश कुमार साहू
दोस्तों 'सफलता सूत्र ' के हमारे यूट्यूब चैनेल 'सफलता सूत्र ' पर उक्त लेख संबंधित हृदयस्पर्शी विडियो
अवश्य देखें :-

Post a Comment