बारिश में सेहत का ख्याल
ग्रीष्म की तपन के बाद बारिश की रिमझिम फुहारें भला किसे सम्मोहित नहीं करती ! भीगे-भीगे मौसम के साथ मन करता है हम भी इन फुहारों संग खूब भीगे और मौसम का भरपूर मजा लें। लेकिन इस मौसम में आहार-विहार संबंधी जरा भी लापरवाही बारिश का मजा किरकिरा करने के लिए काफी है।
इन दिनों सबसे अधिक स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें गलत खान-पान के कारण होती है। यदि थोड़ी सावधानी बरती जाय तो बीमारियों से तो बचे ही रहेंगे साथ ही बारिश का मजा दोगुने उत्साह के साथ ले सकेंगे।

आइए जानें बारिश में स्वास्थ्य रक्षा के लिए उपयोगी उपाय -
-- बरसात में सबसे पहले ध्यान दें पीने के पानी पर। इस मौसम में जलजनित अनेक संक्रामक रोग तेजी से फैलते हैं। इनसे बचने के लिए वाटर फिल्टर का इस्तेमाल करें या पानी को उबालकर ठंडा करके पिएं। बाहर का पानी पीने से बचें।
-- इस मौसम में बासी भोजन, तले-भुने, गरिष्ठ, खट्टे, तेज मिर्च मसालेदार, बैंगन, फूलगोभी एवं ठंडी प्रकृति के खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

-- ताजी रोटी, छिलके वाली मूंग की दाल, लौकी, गिलकी, परवल आदि सुपाच्य भोज्य पदार्थों का सेवन करना हितकर होता है।
-- हरी पत्तीदार भाजियों का सेवन न करें। इस मौसम में इनमें कीटाणु मौजूद होते हैं, जो पेट की बीमारी पैदा कर सकते हैं।
-- इस मौसम में मीठे आम, जामुन, भुट्टे व मौसमी ताजे फलों को अपने आहार में अवश्य शामिल करें।
-- अधिक पका हुआ फल या गली सब्जियां खाने से बचें।
-- बाजार के दही या दही की लस्सी का सेवन न करें।
-- बरसात के दिनों में गीले कपड़े पहनने से त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं, इसलिए गीले कपड़े पहनकर न रहें। यदि भीग जाते हैं तो तुरंत बदन को पूरी तरह सूखाकर ही कपड़े पहनें।

-- घर के आसपास बारिश का पानी जमा न होने दें। कूलर से भी पानी निकाल कर साफ कर लें। यदि आसपास गड्ढों में पानी जमा हो रहा है तो मिट्टी का तेल डाल दें, इससे मच्छर पनप नहीं पाएंगे।
-- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-- इन दिनों शरीर पर जैतून या नारियल के तेल की मालिश करके स्नान करें।
-- घर के बाहर निकलें तो छतरी व रेनकोट साथ लेकर चलें।

Post a Comment