ईसाई मतावलंबियों का सबसे बड़ा पर्व है क्रिसमस। प्रभु ईसा मसीह के जन्म का उल्लास इस धर्म के मानने वालों के चेहरे पर जितना झलकता है, उससे कहीं ज्यादा उत्साह इस पवित्र धार्मिक पर्व को मनाने के तौर-तरीकों में दिखाई पड़ता है। घरों की सुंदर सजावट, क्रिसमस ट्री और रोशनी से झिलमिलाता वह सितारा जो प्रभु ईसा मसीह के उपदेशों पर चलने की सभी को प्रेरणा देता है।
वर्तमान में क्रिसमस महज एक धार्मिक पर्व न रहकर एक महत्वपूर्ण व्यापारिक अवसर में बदल गया है। क्रिसमस मनाने वाले लोग इसकी तैयारियां शुरू करें, उससे महीनों पहले से व्यापारिक दुनिया में तैयारियां होने लगती हैं। कपड़ों और फैशन एक्सेसरिज निर्माता कंपनियां क्रिसमस पर कई नई रेंज लांच करती हैं, और गिफ्ट आइटम बनाने वाली कम्पनियां महीनों पहले अपना उत्पादन बढ़ा देती हैं, ताकि समय पर माल खुदरा व्यापारियों तक पहुंच सके।
क्रिसमस मनाने वाले भी हफ्तों पहले से इस पवित्र पर्व के सुअवसर पर खर्च का बजट व रुपरेखा बनाना शुरू कर देते हैं।
प्रस्तुत है, क्रिसमस के अवसर पर सबसे अधिक खर्च किये जाने वाले चीजों की सूची -
-- क्रिसमस ट्री एवं झांकी - क्रिसमस ट्री के बिना क्रिसमस अधूरी है, यह इस त्यौहार की जान है।क्रिसमस ट्री पर कई लोग हजारों रूपये तक खर्च कर देते हैं।
-- घर की साज-सज्जा - घरों की साफ सफाई से लेकर रंगाई-पुताई एवं फर्नीचर आदि की मरम्मत या खरीदारी क्रिसमस के काफी पहले शुरू हो जाती है।
-- केक एवं बेकरी उत्पाद - यह क्रिसमस का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रतिवर्ष अरबों रूपये केक एवं बेकरी उत्पादों पर खर्च किये जाते हैं।
क्रिसमस डिनर एवं वाइन - अधिकांश घरों में डिनर क्रिसमस का अनिवार्य हिस्सा होती है।
-- क्रिसमस गिफ्ट - क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट की बात न हो तो क्रिसमस अधूरी है। इस अवसर पर सबसे अधिक खर्च गिफ्ट पर ही होता है। क्रिसमस के अवसर पर ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों की संख्या कई गुनी अधिक रहती है।

Post a Comment