इंडियन रेलवे ने इंटिग्रेटेड ट्रेन इंक्वारी सिस्टम रेल संपर्क में एक और सुविधा का इजाफा कर दिया है। अब यात्री 139 में डायल कर या एस.एम.एस. के माध्यम से अपने मोबाइल फ़ोन पर डेस्टिनेशन अलर्ट सेट करवा सकते हैं।
इस सुविधा से यात्रियों को अपने गंतव्य से पहले ही स्टेशन आने की सूचना मिल जाएगी और वे ट्रेन से उतरने की सही समय पर तैयारी कर सकेंगे। इंतजार कर रहे यात्री भी ट्रेन के आने से पहले अलर्ट हो सकेंगे।
Post a Comment