सुस्वागतम नववर्ष।
आज नये साल का पहला दिन है। आंखें बंद कर लीजिये, शांत गहरे भाव से एक संकल्प लीजिये और आशा जागृत कीजिए इस संकल्प को इस वर्ष पूरा करने का भरसक प्रयत्न करेंगे। क्योंकि आपके इन्हीं प्रयासों के बदौलत आपके आने वाले दिन खुशियों भरे होंगे, आशाओं भरे मौसमों के होंगे, नवगीत गुनगुनाने के होंगे, हवाओं संग बहने के दिन होंगे।
नववर्ष, नवसृजन, नवआशा, नवजीवन, नवकल्पना, नवधारणा का समागम है। नव उमंग और नव उत्साह के नव संचार का वर्ष है। आने वाले पलों के प्रति हम सभी के मन में जिज्ञासा रहती है क्योंकि यह एक अज्ञात रहस्य की तरह रहता है। जहां विगत की अच्छी- बुरी स्मृतियां हमें हंसाती-रुलाती है वहीं भावी पलों का आकर्षण हमें जीने की नई उम्मीदें प्रदान करता है।
नववर्ष मात्र वर्ष का शुभागमन ही नहीं अपितु नव विचारों के अंकुरित होने का मौसम भी है। कुछ अधूरी आशाएं और सपने जिसे पूरा करने का दृढ संकल्प मंजिल की ओर बढ़कर उसे संजो लेने का लक्ष्य, कुछ कर गुजरने की चाहत और खुशियों को समेटने की उम्मीद जैसे अनेक सौगातें लेकर आता है नववर्ष। तो क्यों न इस नववर्ष में कुछ ऐसा कर जाएं जो हमारे लिए यादगार तो बने ही साथ ही दुनिया के लिए भी एक यादगार उपहार बन जाए।
" नववर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएं।"
HAPPY NEW YEAR

Post a Comment